लंगर के समापन की तैयारी को हुई बैठक
लंगर के समापन की तैयारी को हुई बैठक
रेलवे स्टेशन पर लंगर वितरण जारी
अमेठी।
श्री गुरु गोविन्द सिंह लंगर आयोजन समिति की ओर से पटना साहिब जाने वाले यात्रियों को लंगर वितरण जारी है। लंगर का समापन 10 फरवरी को होगा। शुक्रवार की शाम लंगर वितरण के बाद समिति के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में 10 फरवरी को सुखमणी साहिब का पाठ आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
शुक्रवार को धूप का लाभ लेते हुए सेवादारों ने गुरुमीत सिंह के साथ लंगर तैयार किया। पंजाब मेल अप टे्रन एक घंटे लेट आई। सेवादारों ने बाबा मनोहर सिंह के साथ टे्रन के यात्रियों के साथ रेलवे स्टेशन पर प्रतीक्षारत यात्रियों को भी लंगर बांटे। लंगर वितरण के बाद हुई बैठक में दयाशंकर मिश्रा, हरिवंश सिंह, अम्बरीश मिश्रा, सुनील त्रिपाठी, राजेश यादव, संतदीन यादव, सूबेदार रामफल फौजी,अंकित मिश्र,विजय कुमार,राजकिशोर आदि मौजूद रहे।

No comments: