Header Ads

ब्लाक संसाधन केन्द्र पर धरना प्रदर्शन जारी


ब्लाक संसाधन केन्द्र पर धरना प्रदर्शन जारी 
भेंटुआ।
गुरुवार को राजबहादुर शर्मा की अगुवाई में शिक्षकों और ब्लाक कर्मियों क ी ओर से ब्लाक संसाधन केन्द्र के सामने बैठकर दूसरे दिन धरना प्रदर्शन किया। ब्लाक कार्यालय,बीईओ कार्यालय,सीडीपीओ कार्यालय से सभी कार्यालय बन्द रहे। कर्मचारी इधर उधर घूमते देखे गए। शिक्षकों व कर्मचारियों ने केन्द्र सरकार को कोसते नजर आये और पुरानी पेंशन बहाली को जमकर नारेबाजी की। कर्मचारी ,शिक्षक,अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच के अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव व सचिव मुजीव बाबू की अगुवाई में ब्लाक कर्मियों ने ब्लाक कार्यालय को बन्द करके बीईओ कार्यालय के सामने चल रहे शिक्षकों के साथ धरने में शामिल हुए। धरने को राजेश सिंह,महेन्द्र कुमार जायसवाल,गिरीश पाण्डेय, ग्राम पंचायत अधिकारी धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव आदि ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर राजीव गुप्ता, मानवेन्द्र सिंह, सतीश शुक्ला, विजय कुमार कश्यप,अजय मौर्य,चंचल, मंशा देवी,चन्द्रप्रकाश यादव, दिनेश ,किशोरी लाल सहित सैकड़ों शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे।

No comments:

Powered by Blogger.