Header Ads

महिला आयोग की अध्यक्ष ने भरी गर्भवती महिलाओं की गोद

महिला आयोग की अध्यक्ष ने भरी गर्भवती महिलाओं की गोद
अमेठी।
मंगलवार को राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम आंगनबाड़ी केन्द्र बहादुरपुर में आयोजित गोद भराई कार्यक्रम में शामिल हुईं। उन्होंने 60 बच्चों को पोषाहार वितरित किए। केन्द्र पर एक बच्ची के जन्म दिन का केक भी उन्होंने काटा । गर्भवती और धात्री महिलाओं को पोषाहार के साथ मौसमी फल भी बांटे।
केन्द्र पर आयोजित गोद भराई कार्यक्रम के दौरान महिला आयोग की अध्यक्ष ने डीपीओ सरोजनी देवी के साथ बाल विकास एवं महिला कल्याण विभाग के साथ राज्य पोषण मिशन की सेवाओं की भी जानकारी ली और सभी केन्द्रों पर कुपोषित बच्चों को सामान्य श्रेणी में लाने के निर्देश दिए। निष्ठा पुत्री दुर्गा प्रसाद का जन्म दिन मनाया गया। राजवीर का अन्नपराशन संस्कार हुआ। आयोग की अध्यक्ष ने अर्चना, मंजू,नीतू कौशल, सहरबानो और ज्ञानवती की गोद भी भरी। बहादुरपुर में दो आंगनबाड़ी केन्द्र हैं। यहां  कुपोषित बच्चों की संख्या सात है। कार्यक्रम में एडीएम न्यायिक रश्मि सिंह,सीडीपीओ श्यामा देवी, सुपरवाइजर किरन सिंह, आंगनबाड़ी कार्यकत्री सुशीला , आराधना आदि मौजूद रहे।


No comments:

Powered by Blogger.