Header Ads

डीएम व डीपीओ को ज्ञापन दिया

डीएम व डीपीओ को ज्ञापन दिया 

अमेठी।
आंगनबाड़ियों को न्यूनतम वेतन,फण्ड और सुविधाओं को लेकर आंगनबाड़ी संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने चार फरवरी से पुन: आन्दोलन शुरू करने का निर्णय लिया है। चार और पांच फरवरी को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन आयोजित किया जायेगा। आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एशोसिएशन की जिलाध्यक्ष बिन्दु गुप्ता और महामंत्री सत्यवती सिंह ने शुक्रवार को इस सम्बन्ध में डीपीओ और डीएम को ज्ञापन दिया है।
जिलाध्यक्ष बिन्दु गुप्ता ने बताया कि राज्य व केन्द्र की सरकार मानदेय में वृद्धि और आंगनबाड़ियों को राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग पर गंभीर नहीं हैं। मुख्यमंत्री के साथ राज्य के प्रतिनिधि मण्डल से हुई समझौता वार्ता के अनुरूप अभी तक कोई शासनादेश जारी नहीं हुआ है। जिला मुख्यालय पर दो दिवसीय धरने के बाद 7 से 11 फरवरी तक इन्दिरा भवन लखनऊ में क्रमिक अनशन प्रस्तावित है।


No comments:

Powered by Blogger.