Header Ads

पुरस्कृत की गई विजेता और उपविजेता टीमें

पुरस्कृत की गई विजेता और उपविजेता टीमें 

अमेठी।
ग्रामीण मिनी स्टेडियम घोरहा में आयोजित दूल्हाराय स्मारक कबड्डी प्रतियोगिता की विजेता और उपविजेता टीमों को आयोजन समिति की ओर से नकद पुरस्कार प्रदान किए गए हैं। पुरस्कार वितरण समारोह में मौजूद स्टेडियम में अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों  ने ‘खेलो इंडिया खेलो ’योजना के अन्तर्गत स्टेडियम में खेल सुविधाओं के विस्तार की मांग की। क्षेत्रीय विधायक से कबड्डी के खेल को मैट उपलब्ध कराने का भी अनुरोध किया गया है।
विजेता टीम सगरासुन्दरपुर को 15000 रुपए और उपविजेता टीम प्रतापगढ़ को 11000 रुपए का पुरस्कार प्रदान किया गया है। आयोजन समिति की ओर से शिव सिंह, शैलेन्द्र सिंह, पीएन सिंह, और देवांशु सिंह ने संयुक्त रूप से पुरस्कार प्रदान किए। हरिमूर्ति सिंह ने कहा कि पिछले वर्ष स्टेडियम में हुए एक आयोजन के दौरान विधायक प्रतिनिधि अनन्त विक्रम सिंह ने विधायक निधि से मैट उपलब्ध कराने की घोषणा की थी। अभी तक मैट नहीं मिल पाई है। जिला युवा कल्याण विभाग की ओर से स्टेडियम में ढांचागत सुविधाओं के विस्तार को तैयार किया गया इस्टीमेट व प्रस्ताव अभी तक फाइलों में ही बन्द है।
समापन समारोह में विजय प्रताप यादव, गया प्रसाद, अनिल सिंह,रामअक्षयवर दूबे,सुग्रीव सिंह आदि मौजूद रहे। 

No comments:

Powered by Blogger.