आन्दोलन के कारण प्रभावित हुई बच्चों की पढ़ाई

मुंशीगंज।
पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर चल रहे आन्दोलन के कारण बुधवार को सभी परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की पढ़ाई बाधित रही। अधिकांश स्कूलों में दोपहर 12 बजे के बाद छुट्टी का माहौल रहा। एमडीएम नहीं बना। दोपहर बाद बच्चे मौज मस्ती करते हुए स्कूलों से घर वापस लौट गए।
बुधवार को सुबह से ही स्कूलों में ताला बन्दी को लेकर अनिश्चिता की स्थिति बनी रही। कर्मचारी व शिक्षक नेताओं ने फोन करके स्कूल व दफ्तर बन्द कराए। अधिकांश स्कूलों में बुधवार को एमडीएम नहीं बना और 12 बजे के बाद छुट्टी का माहौल बन गया। तमाम शिक्षक बच्चों के घर जाने के बाद भी तीन बजे तक स्कूलों में बैठे रहे। कुछ शिक्षक व कर्मचारी दोपहर बाद कलेक्टे्रट में आयोजित प्रदर्शन में शामिल होने गौरीगंज चले गए।
बीआरसी पर हुआ प्रदर्शन
स्कूलों में नहीं बना एमडीएम,12 बजे के बाद घर वापस लौट गए बच्चे
भेंटुआ।
पुरानी पेंशन बहाली क ी मांग को लेकर कलम बन्द हड़ताल कर रहे शिक्षक और कर्मचारियों ने जिला मुख्यालय गौरीगंज के जाने के पहले ब्लाक संसाधन केन्द्र पर इकट्ठा होकर सरकार के खिलाफ नारे बाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। शिक्षकों व ब्लाक कर्मियों के गौरीगंज जाने के बाद बीडीओ,सीडीपीओ व बीईओ कार्यालय खुले रहे। दोपहर बाद हड़ताली कर्मचारियों व शिक्षकों के विषय में सूचना तैयार करके जिलाधिकारी को भेजी गई।

No comments: