Header Ads

वार्षिकोत्सव में हुआ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम


वार्षिकोत्सव  में हुआ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम

अमेठी।
सोमवार को लालविजयानंद महावद्यिालय, कपिलानन्द इन्सटीट्यूट आफ प्रोफेशनल स्टडीज,आन्नद इन्टरनेशनल पब्लिक स्कूल टिकरी में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन रंगारंग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मां सरस्वती के माल्यार्पण एवं वन्दना के बाद प्रारंभ किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि डा.वेद प्रकाश आर्य ने कहा कि वद्यिार्थियों को अपने जीवन में लक्ष्य नर्धिारित करना चाहिए, वाह्य शक्ति की अपेक्षा आन्तरिक शाक्ति पर वश्विास करना चाहिए, और साथ -साथ निडर भी होना चाहिए। स्वामी विवेकानंद के आदर्शों का पालन करके सदैव आगे बढ़ना चाहिए। वद्यिालय के वरष्ठि प्रबन्धक कपिल देव तिवारी ने अपने आशीर्वचन के साथ बच्चों में प्रोत्साहित को करते हुए सतत आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा दी, तो वहीं वद्यिालय परिवार व अभिभावकों को सामाजिक क्षेत्र व शक्षिा जगत में हर सम्भव विकास व मदद किये जाने का आश्वासन दिये।
प्रबन्धक महेंद्र तिवारी ने कहा कि बच्चों में शक्षिा के साथ सामाजिक, सांस्कृतिक विकास के साथ सर्वांगीण विकास होना आवश्यक है, ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों में विकास की प्रतिभा की कमी नहीं है जरूरत है उनके अन्दर अलख जगाने की। इस मौके पर छात्र /छात्राओ व नन्हे मुन्ने बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, के साथ डांस, नाटक,भाषण, देश भक्ति संगीत,डांडिया नृत्य आदि प्रस्तुत किये गये। वहीं वद्यिालय परिवार की तरफ पूर्व प्रबंधक स्व. आन्नद तिवारी की स्मृति में पुस्तक का विमोचन किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य डा.कौशल किशोर मश्रिा ने किया।
इस मौके पर ओम प्रकाश दूबे, जय बहादुर सिंह, रंजन तिवारी, हेमन्त पाण्डेय विभोर द्विवेदी, देेेव नाथ मश्रिा, अजय यादव, डा.घनश्याम तिवारी, घनश्याम चौरसिया,परसुराम तिवारी, डा.राकेश मश्रिा, संगमलाल भवर कवि, आभिषेक
श्रीवास्तव, अभिषेक तिवारी, कंचन यादव, पुष्पांजलि मौर्य, राजाराम शुक्ल, कपूर तिवारी,राजकुमार उपाध्याय, आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे,।



No comments:

Powered by Blogger.