Header Ads

अमेठी पब्लिक स्कूल में हुई शोक सभा

अमेठी पब्लिक स्कूल में हुई शोक सभा 

अमेठी।
रविवार को अमेठी पब्लिक स्कूल में शोकसभा का आयोजन किया। शोकसभा के बाद स्कूल में कैं डिल जलाकर विद्यालय परिवार ने पुलवामा शहीदों का नमन किया। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि भारत की अस्मिता पर प्रहार करके आतंकवादियों ने 42 भारतीय सैनिकों को विस्फोट करके वाहन समेत उड़ा दिया। जिससे सम्पूर्ण देश स्तब्ध है। रश्मि सिंह ने कहा कि संकट और दुख की घड़ी में पूरा देश शहीद परिवारों के साथ खड़ा है। शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाने दिया जायेगा। इस अवसर पर प्रिसिंपल कविता सिंह,विनय सिंह, बच्चा शुुक्ला, विकास सिंह,सुनील त्रिपाठी, शालिनी अग्रहरि, राघव राम यादव,प्रियंजना मौर्य,लवकुश राव,ज्योति अग्रहरि, श्रुति द्विवेदी, सुनील त्रिपाठी, वन्दना गुप्ता, प्रदीप सिंह, उमेश शुक्ला आदि मौजूद रहे।

No comments:

Powered by Blogger.