11 फरवरी डेट लाइन,इसके बाद बड़े आन्दोलन का अल्टीमेटम

अमेठी।
आंगनबाड़ी संयुक्त मोर्चा उत्तर प्रदेश और आंगनबाड़ी कर्मचारी सहायिका एशोसिएशन के बैनर तले आंगनबाड़ियों के दो गुटों ने मंगलवार को अमेठी एवं गौरीगंज में अलग अलग धरना प्रदर्शन करके सरकार के विरोध में जमकर नारे बाजी की। धरना प्रदर्शन के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने मोदी और योगी सरकार को निशाने पर लिया और शासनादेश न जारी होने तक आन्दोलन जारी रखने का एलान किया।
स्थानीय ब्लाक परिसर में आंगनबाड़ी कर्मचारी सहायिका एशोसिएशन ने आशा बौद्ध की अगुवाई में धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन में कई ब्लाकों की आंगनबाड़ियां शामिल हुई। आशा बौद्ध ने कहा कि पिछले 6 माह से योगी सरक ार झूठे वादे कर रही है। अभी तक मानदेय वृद्धि का शासनादेश नहीं जारी हुआ। झूठे वादों से अब काम नहीं चलने वाला, हमें शासनादेश चाहिए।
सरकार को अल्टीमेटम,11 फरवरी तक शासनादेश न जारी होने पर होगा बड़ा आन्दोलन
अमेठी में स्थानीय गायत्री मंदिर के सामने आंगनबाड़ी संयुक्त मोर्चा उत्तर प्रदेश के बैनर तले मंगलवार को दूसरे दिन भी धरना प्रदर्शन हुआ। धरना प्रदर्शन के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने सरकार पर झूठी घोषणाएं करने का आरोप लगाया और कहा कि सरकार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से कई तरह के काम लेना चाहती है,सम्मान जनक मानदेय नहीं देना चाहती।
जिलाध्यक्ष बिन्दु गुप्ता ने कहा कि संयुक्त मोर्चा की ओर से सरकार को शासनादेश जारी करने को 11 फरवरी तक का समय दिया गया है। यदि सरकार ने शासनादेश जारी न किया तो आन्दोलन और व्यापक होगा। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां चुनाव में भाजपा सरकार के विरोध में काम करेंगी। गांव-गांव अभियान चलाकर योगी और मोदी सरकार क ा विरोध किया जायेगा।
पुष्पा मिश्रा ने कहा कि सरकार मानदेय वृद्धि का शासनादेश जारी करने के साथ आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की सेवा नियमावली भी तैयार कराए। धरना प्रदर्शन को सत्यवती सिंह,राकेश सिंह, श्यामा शुक्ला,शैल शुक्ला,मधुबाला यादव,संगीता वर्मा,आशा सरोज आदि ने सम्बोधित किया।

No comments: