फाइनल में नहीं पहुंच पाई दिल्ली व रायबरेली की टीमें
फाइनल में नहीं पहुंच पाई दिल्ली व रायबरेली की टीमें
अमेठी।
दूल्हाराय परिवार की ओर से ग्रामीण मिनी स्टेडियम घोरहा में रविवार को राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मैच में प्रतापगढ़ जनपद की दो टीमें मैच में आमने सामने रहीं। सगरा सुन्दरपुर की टीम ने प्रतापगढ़ की टीम को 13-11 के अन्तर से हराया। दिल्ली और रायबरेली की कबड्डी टीमें फाइनल में नहीं पहुंच पाई।
रविवार को सुबह प्रतियोगिता का उद्घाटन व्यवसायी रामसजीवन यादव ने किया। दूल्हाराय स्मारक कबड्डी प्रतियोगिता में आयोजन समिति की ओर से हरिमूर्ति सिंह ने खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों का स्वागत किया। पहला सेमीफाइनल मैच रायबरेली और सगरासुन्दरपुर और दूसरा सेमीफाइनल मैच घोरहा व प्रतापगढ़ की कबड्डी टीम के बीच हुआ। दोनों टीमों ने रोमांचक खेल का प्रदर्शन किया। फाइनल मैच सगरासुन्दरपुर व प्रतापगढ़ के बीच हुआ। बब्बन शुक्ला,राकेश मौर्य,उपेन्द्र शुक्ल,जीतेन्द्र सिंह आदि ने निर्णायक की भूमिका निभाई। शैलेन्द्र सिंह, देवांशु सिंह,काली सहाय सिंह, कौशलेन्द्र सिंह, मोहित कश्यप,अनिल सिंह आदि ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

No comments: