Header Ads

गुरु गोविंद सिंह जी लंगर आयोजन समिति ने किया सेवा निवृत्ति सिपाही सम्मान


 गुरु गोविंद सिंह जी लंगर आयोजन समिति ने  किया सेवा निवृत्ति सिपाही सम्मान
अमेठी ।
 आर पी एफ के सिपाही  सूर्य पाल सिंह की सेवा निवृत्ति के समय गुरुवार को रेलवे स्टेशन परिसर में विदाई और सम्मान समारोह आयोजित किया गया। रेलकर्मियों के साथ श्री गुरु गोविंद सिंह जी लंगर आयोजन समिति ने अवकाश प्राप्त  रेल कर्मी को सम्मान पत्र और उपहार भेंट किए। समारोह में रेल कर्मियों ने आर पी एफ के सिपाही  सूर्य पाल सिंह की सेवाओं की सराहना करते हुए  शेष जीवन में उनके सुखी समृद्ध और दीर्घायु होने की कामना की।  समारोह में श्री गुरु गोविंद सिंह लंगर आयोजन समिति ने स्टेशन अधीक्षक मो शहवाज मुजफ्फर को भी सम्मानित किया।  पंजाब के मोगा प्रांत से आए बाबा मनोहर  सिंह ने कहा कि अपनी पैंतीस साल से अधिक की सेवा में सूर्य पाल सिंह ने विपरीत परिस्थितियों में भी रेल प्रशासन और आर पी एफ का विश्वास बनाए रखा यह बड़ी बात है।  श्री गुरु गोविंद सिंह लंगर आयोजन समिति के सचिव  संजीव भारती के साथ हरिवंश सिंह सुनील त्रिपाठी आदि ने सम्मान पत्र भेंट किया। समारोह का संचालन के के शर्मा ने किया। समारोह को अवकाश प्राप्त स्टेशन अधीक्षक एस एन पाल  टी पी सिंह चौकी प्रभारी त्रिलोक नाथ शर्मा अशोक यादव के के सिंह एम पी तिवारी आदि ने संबोधित किया। अरविंद सिंह कल्लू  श्री पाल सिंह राजेश यादव सन्त दीन यादव आर के बरनवाल आदि मौजूद रहे।

No comments:

Powered by Blogger.