भारतीय किसान संघ ने दिया ज्ञापन
भारतीय किसान संघ ने दिया ज्ञापन
अमेठी।
अवारा पशुओं की समस्या से निजात दिलाने और पशु आश्रय स्थलों को संचालित करने की मांग को लेकर भारतीय किसान संघ ने सोमवार को एसडीएम डीपी सिंह को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में जर्जर पडे़ पुराने भवनों व उनकी चहारदीवारियों का उपयोग पशु आश्रय स्थल के रूप में करने की मांग की गई है।
भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि किसानों को छुट्टा जानवरों के आतंक से निजात दिलाने के मामले में जिले के अधिकारी शासन के निर्देशों के अनुरूप काम नहीं कर रहे हैं। शासन की ओर से निष्प्रयोज्य भवनों का उपयोग पशु आश्रय स्थल के रूप में करने का आदेश दो माह पूर्व ही आ चुका है। प्रशासन ने अभी तक किसी भी निष्प्रयोज्य भवन का उपयोग पशु आश्रय स्थल के रूप में नहीं किया है। जिले में 19 पशु आश्रय स्थल संचालित होने हैं। अभी तक सिंहपुर में ही एक स्थल संचालित हुआ है, 18 निर्माणाधीन हैं। ज्ञापन देते समय कृष्ण कुमार सिंह, ओम प्रकाश सिंह,रामशंकर आदि मौजूद रहे।

No comments: