Header Ads

स्वच्छता अभियान के साथ शुरू हुआ एनएसएस शिविर


स्वच्छता अभियान के साथ शुरू हुआ एनएसएस शिविर

अमेठी 
राजर्षि रणंजय सिंह आसलदेव पी जी कालेज पीपरपुर अमेठी में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर का शुभारम्भ सोमवार को हुआ। पहले दिन छात्राओं ने पीपरपुर गांव में स्वच्छता अभियान चलाकर ग्रामीणों को परिवेशीय स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। प्राचार्य डा सुरेन्द्र बहादुर सिंह ने कहा यह शिविर एक ऐसा मंच है, जहां युवाओं को अपने व्यक्तित्व के विकास का अवसर प्राप्त होता है। युवाओं में सेवा का भावना का  भी विकास होता है। शिविर को डा अरिहन्त पाल,डा नागेन्द्र तिवारी ,डा सुनील विश्वकर्मा और रवीन्द्र सिंह ने सम्बोधित किया। कार्यक्रमाधिकारी डा पूनम मिश्र ने पीपरपुर गांव में जाकर छात्राओं के साथ स्वच्छता अभियान चलाया।
 


No comments:

Powered by Blogger.