Header Ads

लंगर का हुआ समापन

 लंगर का हुआ समापन 
अमेठी।
श्री गुरु गोविन्द सिंह जी लंगर समिति की ओर से अमेठी में चल रहे 52 दिवसीय लंगर का समापन रविवार को रेलवे स्टेशन पर लंगर वितरण के साथ हुआ। लंगर वितरण के पूर्व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में गुरुद्वारा श्री चन्द्र साहब चुग्गाखुर्द मोगा के मुख्य सेवादार बाबा मनोहर सिंह ने समिति को प्रत्यक्ष और परोक्ष के रूप में सहयोग करने वाले यूपी और पंजाब प्रांत के सभी नागरिकों और सेवादारों के प्रति आभार व्यक्त किया। रविवार को अंतिम दिन पंजाब मेल ट्रेन पर 600 यात्रियों को लंगर और साथ में चल रहे सभी बच्चों को दूध बांटे गए।
लंगर का आयोजन 20 दिसम्बर को शुरू हुआ था। 20 दिसम्बर से 10 फरवरी तक लंगर के निर्माण और वितरण में सरदार बलवन्त सिंह, हरिवंश सिंह और सुनील त्रिपाठी के परिवार के साथ मार्डन पब्लिक स्कूल ,सरस्वती ज्ञान मंदिर ,श्रीमती मोहना देवी मेमोरियल पब्लिक स्कूल और सरयू देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के  बच्चों ने प्रमुख रूप से सहयोग किया है। सोमवार को समिति की ओर से सभी के सम्मान का कार्यक्र म तय किया गया है। लंगर के समापन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में गुरुमीत सिंह,नारायण सिंह, रामफल फौजी,दयाशंकर मिश्र,अंकित मिश्र,अम्बरीश मिश्र,जिला पंचायत सदस्य बलराम यादव, राजेश यादव आदि मौजूद रहे। 

No comments:

Powered by Blogger.