Header Ads

जिले के 45 हजार 11 किसानों को मिली किसान सम्मान निधि की पहली किश्त

जिले के 45 हजार 11 किसानों को मिली किसान सम्मान निधि की पहली किश्त 

अमेठी।
किसान सम्मान निधि योजना के शुभारम्भ के  बाद भी किसानों की फीडिंग का काम तेजी से चल रहा है। जनपद की चार तहसीलों के एक लाख इक्यान्बे हजार किसान योजना में शामिल कर लिए गए हैं। योजना के शुभारम्भ के बाद 45011 किसानों के बैंक खातों में दो-दो हजार रुपए की पहली किश्त भेजी जा चुकी है। किसान सम्मान निधि में दो हजार रुपए पाने वाले किसान सरकार का गुणगान कर रहे हैं।
रविवार को केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की ओर से योजना का शुभारम्भ करने के  लगभग एक घंटे बाद किसानों के मोबाइल पर पहली किश्त मिलने का मैसेज प्राप्त हो गया। मोबाइल में खाते में दो हजार रुपए पहुंचने का संदेश देखते ही किसान खुश हो उठे। तमाम किसान अगली किश्त कब आयेगी, इस बारे में चर्चा करते देखे गए। जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पाण्डेय ने बताया कि फीडिंग का काम जारी रहेगा। सभी पात्र किसान शतप्रतिशत संख्या में योजना में शामिल किये जायेंगे।

No comments:

Powered by Blogger.