प्रतिभाएं तैयार करने को ब्लाकों में हो रही प्रतियोगिताएं

अमेठी।
राष्ट्रीय अविष्कार योजना के अन्तर्गत ब्लाक संसाधन केन्द्रों पर परिषदीय विद्यालयों के बच्चों की निबन्ध,चित्रकला और क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को भादर,संग्रामपुर,मुसाफिरखाना और बाजारशुकुल के हुई प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता के माध्यम से169 बच्चे चयनित किए जायेंगे। बच्चों को 28 फरवरी को विज्ञान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में डीएम पुरस्कृत करेंंगी।
बुधवार को हुई प्रतियोगिताओंं में भादर में 130,संग्रामपुर में 56 और बाजार शुकुल में 93 बच्चे शामिल हुए थे। भादर में निर्णायक कमेटी में शामिल देवांशु सिंह ने बताया कि चित्रकला में विजय कुमार,निबन्ध में दिव्यांशी शर्मा, और क्विज प्रतियोगिता में अमरनाथ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। विपिन,श्वेता और राहुल ने द्वितीय स्थान हासिल किया है। संदीप,अर्चना सिंह व आदित्य तीसरे स्थान पर रहे।
संग्रामपुर संवाद के अनुसार चित्रकला में जरौटा की छात्रा मधू मिश्रा और निबन्ध लेखन में गूंजीपुर की दीपिका को प्रथम स्थान मिला है। चित्रकला में भैरवपुर के आदर्श प्रताप सिंह को द्वितीय स्थान मिला है। प्रतियोगिताओं में प्रथम पांच स्थान पर जरौटा,भैरवपुर,चण्डेरिया,मण्डौली व बड़गांव के बच्चे रहे हैं।
भेंटुआ संवाद के अनुसार बुधवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय घटकौर में न्याय पंचायत गैरिकपुर की ओर से परीक्षाएं आयोजित हुई। निबन्ध प्रतियोगिता उच्च प्राथमिक विद्यालय हारीपुर के राहुल,मंजय व आस्था ने क्रमश: प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया। क्विज प्रतियोगिता में उ प्रा वि घटकौर की छात्रा शिवानी सिंह प्रथम,सिद्धार्थ पाण्डेय द्वितीय और खण्डहरन के महक यादव ने तृतीय स्थान हासिल किया। चित्रकला प्रतियोगिता में हारीपुर की छात्रा आरती,घटकौर की छात्रा इच्छा द्वितीय व हारीपुर की छात्रा खुशी तृतीय स्थान प्राप्त पर रही।

No comments: