पुलवामा शहीदों के सम्मान में छात्राओं ने निकाला पैदल मार्च

अमेठी।
पुलवामा आतंकी हमले क ो लेकर श्रद्धाजंलि सभाओं का आयोजन जारी है। बुधवार को रानी सुषमा देवी महिला कालेज की छात्राओं ने अमेठी में पैदल मार्च निकालकर शहीदों की शहादत को नमन किया और संकट की घड़ी में राष्ट्रीय एकता और साम्प्रदायिक सौहार्द की मजबूती के संदेश दिए।
प्राचार्य डा पूनम सिंह की अगुवाई में छात्राओं ने कालेज से निकलकर दद्दन सदन तिराहे तक पैदल मार्च किया। मार्च के बाद छात्राओं और शिक्षिकाओं ने कालेज परिसर में कैंडेल जलाकर शहीदों को नमन किया।
उधर मंगलवार की शाम सहारा इण्डिया परिवार ने कैंडिल मार्च निकाला। सहारा इण्डिया परिवार की ओर से आयोजित कैडिल मार्च में कम्पनी के सभी कार्यालय कर्मी और एजेण्ट मौजूद रहे। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के कार्यकर्ताओं ने अम्बेडकर तिराहे पर पाकिस्तान का पुतला दहन किया। इस अवसर पर भारत प्रसाद प्रजापति, अहमद खान, सुनील वर्मा, पवन शर्मा,सौरभ शुक्ला आदि मौजूद रहे।

No comments: