आफ लाइन आवेदनों की फीडिंग शुरू
आफ लाइन आवेदनों की फीडिंग शुरू
अमेठी।
समाज कल्याण विभाग,जिला प्रोबेशन कार्यालय और दिव्यांग कल्याण विभाग चालू वित्तीय वर्ष में ही पेंशन के 3445 लाभार्थियों को पेंशन जारी करने की तैयारी में लगा हुआ है। पेंशन शिविरों मे प्राप्त हुए सभी आफलाइन आवेदनों की फीडिंग शुरू हो गई है। पुरानी पेंशनरों को चौथी किश्त अभी नहीं मिली है। तीनों महकमें के अधिकारी पुराने लाभार्थियों की चौथी किश्त के साथ ही नए लाभार्थियों को पहली किश्त की धनराशि दिलाने के प्रयास में हैं।
राज्य सरकार के आदेश पर 20 से 30 जनवरी तक सभी विकासखण्डों में पेंशन शिविर आयोजित किए गए थे। इन शिविरों में वृद्धा पेंशन के 2929 ,विधवा के 377 और दिव्यांग पेंशन के 139 आनलाइन /आफलाइन आवेदन प्राप्त हुए थे। पेंशन के नए आवेदनों के सम्बन्ध में डीएम कार्यालय से शासन को सूचना भेजी जा चुकी है। आफलाइन आवेदनों की फीडिंग एक फरवरी को शुरू हुई है।
कोट
नए और पुराने सभी लाभार्थियों को सरकार समय से पेंशन देने को गंभीर है। हाल ही में सरकार ने वृद्धा पेंशन की धनराशि में वृद्धि की है। मार्च शुरू होने के पूर्व ही पेंशन शिविरों में आए नए लाभार्थियों को पेंशन की पहली किश्त का भुगतान होने की पूरी सम्भावना है।
विद्या देवी
जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी
जनपदी -अमेठी

No comments: