Header Ads

संविधान बचाओ संघर्ष समिति ने दिया ज्ञापन


संविधान बचाओ संघर्ष समिति ने दिया ज्ञापन

अमेठी।
केंद्र सरकार द्वारा आर्थिक दृष्टि से कमजोर वर्ग के सवर्णों को 10% आरक्षण देने के विरोध में संविधान बचाओ संघर्ष समिति के सदस्यों ने एसडीएम अमेठी धीरेंद्र कुमार सिंह को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया। तहसील संयोजक मंगेश कुमार के नेतृत्व में संविधान बचाओ संघर्ष समिति के सदस्यों ने 5 सूत्रीय ज्ञापन दिया । ज्ञापन में एससी एसटी ओबीसी को लोकसंख्या के आधार पर पर्याप्त प्रतिनिधत्वि देने,ओबीसी को क्रीमी लेयर से हटाने, व निजी क्षेत्र में आरक्षण लागू करने की मांग की गई है। ज्ञापन में लोकसभा चुनाव में ईवीएम के बजाय बैलट पत्र का प्रयोग करने की मांग भी की गई है। ज्ञापन देते समय छोटेलाल, श्यामलाल, सत्य प्रकाश ,विजयपाल बौद्ध, राम अवध बौद्ध सहित अन्य लोग मौजूद थे




No comments:

Powered by Blogger.