Header Ads

चेतना समिति ने किया सन्त गाडगे का स्मरण

चेतना समिति ने किया सन्त गाडगे का स्मरण 
बेनीपुर में हुई विचार गोष्ठी
अमेठी।
शनिवार को वीरांगना झलकारी बाई चेतना समिति की बैठक व विचार गोष्ठी बेनीपुर में हुई। बैठक में महान समाज सुधारक सन्त गाडगे की सेवाओं को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। कार्यकर्ताओं ने मतदाता सत्यापन और प्रचार प्रसार कार्यक्रम में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों पर अमल करने पर भी जोर दिया।
समिति के संयोजक और बसपा के विधान सभा प्रभारी रामफल ने कहा कि अन्धविश्वास और रूढ़ियों में फं से प्राचीन भारतीय समाज को सचेतन बनाने में सन्त गाडगे का महान योगदान है। जयन्ती पर हम उनको कोटिश: नमन करते हैं।
सामाजिक कार्यकर्ता संजय कुमार कोरी ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती को मताधिकार का सही प्रयोग समय की जरूरत है। उन्होंने रविवार को बूथों पर प्रारूप 6 फार्म भराने पर जोर दिया। बैठक का संचालन शिक्षक रामचन्द्र ने किया। राजेश कोरी,बृजेश कुमार,रामकुमार, ललित,सुनील,सन्तराम,प्रमोद,सोनू आदि मौजूद रहे।

No comments:

Powered by Blogger.