लंगर में सेवा देने वाले स्कूल लोगों का हुआ सम्मान
लंगर में सेवा देने वाले स्कूल लोगों का हुआ सम्मान
मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म : बाबा मनोहर सिंह
अमेठी।
श्री गुरु गोविंद सिंह जी लंगर आयोजन समिति अमेठी की ओर से सोमवार
को कार्यक्रम आयोजित करके 52 दिवसीय लंगर के आयोजन में सेवाएं देने वाले स्कूल प्रबंधकों
बच्चों और सेवादारों को सम्मानित किया गया। बाबा मनोहर सिंह ने सम्मान पत्र प्रदान
किए।
सम्मान समारोह में बडे़ आयोजन में सहयोग करने वाले जिले के सभी नागरिकों
के प्रति गुरु द्वारा श्री चन्द साहब चुगगाखुरद मोगा पंजाब के मुख्य सेवादार बाबा मनोहर
सिंह ने आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। लंगर
समिति की ओर से गरीब और प्रतिभाशाली बच्चों की शक्षिा में मदद एवं अन्य सेवा के काम
आगे भी चलते रहेंगे। कमेटी के सचिव संजीव भारती को भवष्यि की कार्य योजना बनाने की
जिम्मेदारी सौंपी गई है। गुरु की कृपा से सभी काम हुए हैं। आगे भी लंगर समिति यूपी
और पंजाब के लोगों की. सेवा में लगी रहेगी। लंगर में अमेरिका और कनाडा में रहते हुए
भी बराबर सहयोग करने वाले लोगों के प्रति श्री गुरु गोविंद सिंह जी लंगर आयोजन समिति
की विशेष सम्मान व्यक्त करती है।
इस अवसर पर गुरु मीत सिंह, नारायण सिंह, सरदार बलवंत सिंह, हरिवंश
सिंह, अम्बरीष मिश्र सुनील त्रिपाठी,राजेश
यादव, संतदीन यादव,गिरिशपाल,
निरंजन मिश्रा, सतीश मिश्रा,दयाशंकर
मिश्र,अंकित मिश्र,श्रीरानाथ शुक्ल, राजेश आदि मौजूद रहे।
इनसेट
इनका हुआ सम्मान
सरदार बलवंत सिंह, हरिवंश सिंह, सुनील त्रिपाठी, दयाशंकर मिश्र,अंकित
मिश्र, राधा माधौ सेवा समिति, मार्डन पब्लिक स्कूल, सरस्वती ज्ञान मंदिर, श्रीमती मोहना
देवी पब्लिक स्कूल, सरयू देवी सरस्वती विद्या मंदिर इन्टर कालेज

No comments: