दिन रात फीडिंग कर रहे आपरेटर
दिन रात फीडिंग कर रहे आपरेटर
अमेठी।
जिले में किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत किसानों की फीडिंग का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। उपनिदेशक कृषि कार्यालय में पूरे स्टाफ की ड्यूटी तीन पालियों में फीडिंग में लगाई गई है। नए डीएम ने सभी ब्लाक कार्यालयों ,तहसीलों और ब्लाक संसाधन केन्द्रों पर आपरेटर तैनात कर फीडिंग की प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। प्रथम चरण की फीडिंग पूर्ण करने को 22 फरवरी डेट लाइन तय की गई है।
उपनिदेशक कृषि कार्यालय ,जिकृअ कार्यालय और एनआईसी में फीडिंग का काम दिन रात चल रहा है। मंगलवार को डीएम राममनोहर मिश्र ने नोडल विभाग कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर फीडिंग की प्रगति की जानकारी ली। समीक्षा के दौरान डीएम ने तहसील ,ब्लाक सीएचसी और बीआरसी पर तैनात सभी आपरेटरों को तीन दिन तक फीडिंग का काम करने के निर्देश दिए । आपरेटरों को किसानों के रिकार्ड लेखपाल उपलब्ध करायेंगे। बुधवार की शाम 5 बजे तक फीडिंग की प्रगति 120690 रही है। 22 फरवरी तक सभी पात्र किसानों की फीडिंग कराने का अभियान चलाया गया है।
कोट
डीएम ने सभी विभागों को फीडिंग में सहयोग के निर्देश दिए हैं। आपरेटरों को डाटा सम्बन्धित तहसील व ब्लाक के लेखपाल उपलब्ध करायेंगे।
डा सत्येन्द्र सिंह चौहान
उपनिदेशक कृषि अमेठी

No comments: