अमेठी बाईपास के निकट मैदान में बिरहा व लोकगीत सुनने को जुटी लोगों की भीड़

अमेठी।
बसन्तोत्सव के पर्व पर अमेठी में उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग संघ की ओर से लोकसंगीत और बिरहा के बड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्रामीण अंचल के लोककलाकारों ने अपनी सुन्दर प्रस्तुतियों के माध्यम से लोगों का मनोरंजन करने के साथ राष्ट्रीय एकता और सद्भावना के संदेश दिए। आयोजन समिति सोमवार को सभी कलाकारों को सम्मानित करेगी।
अमेठी बाईपास के निकट एक मैदान में रविवार को सरस्वती पूजन के बाद कार्यक्रम शुरू हुआ। पंजाब प्रांत से आए बाबा मनोहर सिंह ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि लोककलाएं हमारी साझी बिरासत और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करती हैं। कार्यक्रम के संयोजक संतदीन यादव ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण अंचल के लोक कलाकारों को प्रोत्साहन प्रदान कर विविधता में एकता की भारतीय संस्कृति की साझी विरासत को जीवन्त करना है। आयोजन समिति की ओर से राजेश यादव, गया प्रसाद मौर्य,राजाराम यादव व उदयराज वर्मा आदि ने अतिथियों का स्वागत सम्मान किया। राष्ट्रीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य बलराम यादव ,युवा सपा नेता जयसिंह प्रताप यादव, अवकाश प्राप्त सूबेदार रामफल फौजी, वरिष्ठ पत्रकार अम्बरीश मिश्र,रूद्र प्रताप यादव,सूबेदार यादव, भोला यादव, रामसजीवन यादव एडवोकेट,सुनील त्रिपाठी,तुलसीराम ,राममूरत यादव,यदुनन्दन यादव,शिव दुलारे यादव आदि ने कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।
शाम चार बजे तक इन लोककलाकारों ने दी प्रस्तुतियां
अशोक वर्मा बिरहा पार्टी प्रतापगढ़, राममूरत यादव निराला बिरहा मण्डली अमेठी,चन्द्रप्रकाश बौद्ध म्यूजिकल गु्रप अमेठी,अनिल नादान जनगजागृति गु्रप अमेठी,श्री धनंजय कश्यप आर्केस्टा टीम अमेठी, श्रीरामजी यादव कला टीम रायबरेली,श्री विजय कुमार सुरीला बिरहा टीम खानापुर, दुर्गेश त्रिपाठी आर्केस्टा टीम अमेठी,बबलू यादव कला टीम अमेठी,बजरंग यादव संड़िला,सुरेश यादव मण्डली कस्तूरीपुर,छोटेलाल यादव बिरहा गायक अग्रेसर, श्रीरामसुख यादव बिरहा गायक अमेठी,

No comments: