Header Ads

गुरुवाणी के संदेश के साथ लंकर के समापन की तैयारी

गुरुवाणी के संदेश के साथ लंकर के समापन की तैयारी 
अमेठी।
श्रीगुरु गोविन्द सिंह जी लंगर आयोजन समिति की बैठक शुक्रवार की शाम चाणक्यपुरी मुहल्ले में हुई। बैठक में 10 फरवरी को लंगर के  समापन के समय सुखमणी साहब के पाठ और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम तैयार किया गया। 10फरवरी को समिति के सभी सेवादारों को लंगर निर्माण स्थल पर बुलाया गया है। बैठक के पूर्व कार्यकर्ताओं ने बाबा मनोहर सिंह के साथ पंजाब मेल टे्रन पर पटना साहिब जा रहे सैकड़ों यात्रियों को लंगर बांटे।
शुुक्रवार को लंगर निर्माण का काम मार्डन पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने हरिवंश सिंह के परिवार के साथ मिलकर किया। लंगर वितरण और बैठक में गुरुमीत सिंह,नारायण सिंह, सुनील त्रिपाठी,राजेश यादव,दयाशंकर मिश्र,अंकित मिश्र,रामफ फौजी आदि ने अपनी सेवाएं दी। 

No comments:

Powered by Blogger.