स्कूल में चोरी के बाद लगा दी गयी आग
स्कूल में चोरी के बाद लगा दी गयी आग
अमेठी
शुक्रवार की रात स्कूल की दीवार काट कर घुसे चोरों ने न केवल सामानों पर हाथ साफ किया बल्कि जाते- जाते स्कूल के कमरे में रखे अन्य सामानों को भी आग के हवाले कर दिया। वद्यिालय की अध्यापिका ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
मामला कोतवाली मुसाफरिखाना क्षेत्र के बिसारा पूरब गांव का है। यहाँ गांव के बाहर सिवान में प्राथमिक वद्यिालय है। शुक्रवार की रात वद्यिालय की दीवार काटकर अज्ञात चोर अंदर दाखिल हुए। चोरों ने न केवल वद्यिालय में रखे एमडीएम के सामान और बर्तनों पर हाथ साफ किया बल्कि जाते- जाते चोरों स्कूल में रखी कुर्सी, मेज, चटाई आदि सामानों को भी आग के हवाले कर दिया। सुबह जब ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों की सूचना पर डायल 100 पुलिस ने सुबह मौके पर पहुंचकर छानबीन की। सुबह वद्यिालय पहुंचने पर स्कूल के स्टाफ को भी घटना के बारे में जानकारी हुई। सहायक अध्यापिका स्वीटी यादव ने घटना की जानकारी एनपीआरसी दिलीप कुमार को दी। दिलीप कुमार ने मौके पर जानकारी लेकर अधिकारियों को दी। सहायक अध्यापिका ने घटना की तहरीर कोतवाली में देकर कार्यवाई की मांग की है।

No comments: