अमर बाल विद्या मंदिर में हुआ वार्षिकोत्सव

अमेठी।
बसन्तोत्सव का पर्व जिले में उत्साह के साथ मनाया गया। बसंत पंचमी के पर्व पर स्कूली बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके बसन्त ऋतु का स्वागत किया।
अमर बाल विद्या मंदिर कोड़री नुवांवा में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। वार्षिकोत्सव में बच्चों ने वाणी वन्दना ,मातृभू वन्दना,स्वागत गीत,लोकगीत,क्रियागीत, नाटक के कार्यक्रम प्रस्तुत किए । विद्यालय के प्रबन्धक बद्रीपाल सिंह और अमर सिंह ने अतिथियों का स्वागत/सम्मान किया। मुख्यअतिथि राजीव शुक्ल ने कहा कि शिक्षा ही विकास की कुंजी है। पिछडे़ क्षेत्र में स्कूली शिक्षा के मामले में अमर बाल विद्या मंदिर ने सराहनीय योगदान किया है। समारोह को बीडीसी संजय मिश्र, राधेश्याम,विजयपाल, रामसिंह,कन्हैयालाल मिश्र आदि ने सम्बोधित किया। समारोह का संचालन संजय कुमार कोरी ने किया।

No comments: