अमेठी की टीम ने जीता स्व0कत्ल बहादुर सिंह स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच
अमेठी की टीम ने जीता स्व0कत्ल बहादुर सिंह स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच
अमेठी।
पिछले दो सप्ताह से नौगिरवा के पास स्थित मैदान में चल रही स्व0कत्ल बहादुर सिंह स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच सोमवार को अमेठी और माता मवईधाम टीम के बीच खेला गया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच अमेठी की टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 8 ओवर में लक्ष्य हासिल कर मैच को जीत लिया। फाइनल मैच 12 ओवर का खेला गया। माता मवईधाम की टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 102 रन लक्ष्य निर्धारित किया।
आयोजक पूर्व ब्लाक प्रमुख शेरबहादुर सिंह व उमाकान्त सिंह ने विजेता टीम को शील्ड, 21111 रुपए व उपविजेता टीम को 11111 रुपए नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। नीरज शुक्ला को मैन आफ द सीरीज के पुरस्कार के रूप में एक रेंजर साईिकल और मैन आफ द मैच का पुरस्कार मुन्ना को स्मार्ट मोबाइल प्रदान किया गया। क्रिकेट प्रतियोगिता मे कुल 16 टीमें शामिल हुई थी। फाइनल मैच में अमित व मोनू ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस अवसर पर उदय प्रताप सिंह, राहुल, जितेन्द्र सिंह,विकास सिंह,कमल सिंह,संजीव कश्यप, अमित सरोज,अजुन आदि मौजूद रहे।
No comments: