Header Ads

चार हजार से अधिक परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

चार हजार से अधिक परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा 

 अमेठी।
माध्यमिक शिक्षा परिषद् की ओर से संचालित यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में सख्ती व सीसी टीवी कैमरे की निगरानी पढ़ाई के प्रति लापरवाह छात्र छात्राओं को भारी पड़ रही है। पिछले पांच दिन के भीतर 4003 परीक्षार्थी परीक्षा छोड़ चुके हैं। गुरुवार को अंग्रेजी व व्यवसायिक शिक्षा विषय की परीक्षा में कुल 1776 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। छ: सचल दलों के साथ जोनल व सेक्टर मजिस्टे्रट दोनों पाली में परीक्षा केन्द्रों का दौरा करते देखे गए। जिला विद्यालय निरीक्षक नन्दलाल गुप्ता ने तीन परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया।
सीसीटीवी कैमरों की निगरानी होने के कारण कक्ष निरीक्षक व आंतरिक उड़ाक ा दल में लगाए गए टीचर पूरे समय परीक्षा कक्षों में भ्रमणशील हैं।
गुरुवार को हाईस्कूल अंग्रेजी की परीक्षा में 23841 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 1732 परीक्षार्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे। इंटरमीडिएट व्यवसायिक शिक्षा विषय में 1281 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 44 परीक्षार्थियों ने परीक्षा नहीं दी। जिला विद्यालय निरीक्षक नन्दलाल गुप्ता ने पलिया पश्चिम,जाफरगंज व इन्हौना में परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया। परीक्षा कन्ट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार प्रथम पाली तक की परीक्षा में 4003 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे हैं।
भेंटुआ संवाद के अनुसार जोनल मजिस्टे्रट धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने महात्मा शिवकुमार पाठक इंटर कालेज धरईमाफी,यशोदा देवी बालिका इंटर कालेज नौगिरवा व रणवीर इंटर कालेज अमेठी में चल रही परीक्षाओं का जायजा लिया। जोनल मजिस्टे्रट ने सभी केन्द्र व्यवस्थापक ों को परीक्षा कक्षों में उचित प्रकाश व्यवस्था के निर्देश दिए।

No comments:

Powered by Blogger.