Header Ads

रोस्टर के अनुसार नहीं मिल रही बिजली

रोस्टर के अनुसार नहीं मिल रही बिजली
परीक्षा के समय में धोखा दे रही बिजली,विद्यार्थी परेशान
अमेठी
कस्बे से लेकर ग्रामीण अंचल तक लोगों को रोस्टर के अनुसार बिजली की सप्लाई नहीं मिल रही हैं। बिजली न मिलने से लोग परेशान हैं। बिजली आने और जाने का कोई समय निर्धारित नहीं है। विद्युत विभाग मनमानी ढंग से काम कर रहा है।
हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की कक्षाओं में पढ़ने वाले सभी विद्यार्थियों की यूपी बोर्ड की ओर से आगामी सात फरवरी से दो मार्च तक परीक्षाएं आयोजित की गई है। इस समय बच्चे परीक्षा देने की तैयारी जुटे हुए हैं। कई विद्यार्थियों ने बताया कि परीक्षा सिर पर आ गई है। पढ़ाई का काम तेजी से चल रहा है। विद्युत विभाग की ओर से रोस्टर के अनुसार बिजली की सप्लाई नहीं हो रही है। बिजली कब आ जाय और कब चली जाय को निश्चित नहीं हैं। शासन की ओर से जारी आदेश में ग्रामीण अंचल में लोगों को 18 घंटे बिजली की सप्लाई देने की मंशा फेल नजर आ रही है।

No comments:

Powered by Blogger.