Header Ads

बसपा ने की बैठक,बूथ कमेटियों के पुनर्गठन की तैयारी

बसपा ने की बैठक,बूथ कमेटियों के पुनर्गठन की तैयारी 

अमेठी।
मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी की बैठक जिला कार्यालय पर हुई। बैठक में बूथ कमेटियों के पुनर्गठन का कार्यक्रम तैयार किया गया। बैठक में गांव- गांव संवाद अभियान चलाकर सपा-बसपा गठबन्धन को मजबूत करने के साथ पार्टी की उपलब्धियों के प्रचार प्रसार पर जोर दिया गया।
बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार ने की। उन्होंने कहा कि संगठन के कार्यों के प्रगति उदासीन रवैया अपनाने वाले पदाधिकारी बदले जा सकते हैं। बैठक का संचालन जिला महामंत्री के डी सरोज ने किया। मण्डल जोन इंचार्ज रामअभिलाष बौद्ध,घनश्याम गौतम, हाजी इबरार ,महेन्द्र यादव, रणवीर कोरी,महादेव मौर्य, विधानसभा प्रभारी भैयाराम यादव, रामफल फौजी, रामफेर गौतम,मनोज कुमार, शिवनायक पासी, लालता प्रसाद यादव,समरजीत,धर्मराज सेन, कन्हैयालाल मिश्र, राजीव गौतम,रामकेवल आदि मौजूद रहे।


No comments:

Powered by Blogger.