Header Ads

वायु सेना की कार्रवाई से लोगों ने जताई खुशी, गोले भी दागे

वायु सेना की कार्रवाई से लोगों ने जताई खुशी, गोले भी दागे 

 अमेठी ।
पुलवामा आतंकी हमले के खिलाफ भारतीय सेना की कार्यवाई और वायु सेना के हवाई हमले की सफलता पर जिले में खुशी का माहौल है। मंगलवार को गोले व पटाखे फोडकर  सैन्य कार्रवाई पर खुशी जताई। नगर में भाजपा के जिला महामंत्री सुधांशु शुक्ल की अगुवाई में ददन सदन तिराहे  अम्बेडकर तिराहे व अमेठी दुर्गापुर रोड पर  नारेबाजी करते हुए गोले दगाए। सुधांशु शुक्ल ने कहा कि मानवता पर प्रहार करने और भारत की एकता न अखंडता को खंडित करने वाली ताकतों को भारतीय वायुसेना ने हवाई हमला करके मुंह तोड़ जवाब दिया है। सैन्य कार्रवाई से पूरा देश खुश है। अभिनव श्रीवास्तव शुभम संदीप अनिल पांडे आदि मौजूद रहे। रामलीला मैदान में चाय की दुकान करने वाले एक दुकानदार ने भी कई गोले दगाए। 
भादर में ग्रामीण मिनी स्टेडियम में रोज अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों ने सुबह लगभग एक घंटे तक गोले दगाए। भारतीय सेना के सम्मान और पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई।. भारतीय सेना की जय। पाकिस्तान मुर्दाबाद, हिंदुस्तान जिन्दाबाद, नीम का पत्ता कडुवा है। पाकिस्तान भडुवा है जैसे नारे खूब लगाए गए। गौरीगंज में भाजपा के जिला कार्यालय पर भूतपूर्व सैनिक प्रकोष्ठ की बैठक में हवाई हमले की सफलता पर खुशी जताई गई। बैठक में पुलवामा आतंकी हमले के शहीदों की याद में बड़ा कार्यक्रम आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया है।
 राष्ट्रीय संघ सेवक संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता हरि मूर्ति सिंह ने कहा कि भारतीय सेना की कार्यवाई स्वागत योग्य कदम है। देश की जनता सीमा पर आतंकवादी हमले के मामले में आरपार लडाई चाहती है। लोकसभा चुनाव दो माह आगे पीछे हो जाय चलेगा पाकिस्तान को करारा जवाब मिलना चाहिए। कश्मीर से धारा 370 और 35ए खत्म करने का यही उचित समय है। समस्या हमेशा के लिए समाप्त होनी चाहिए।


जमकर हुई आतिशबाजी, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगे 
मुंशीगंज। 
पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय सेना की कार्रवाई से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। युवाओं ने कई जगह जमकर आतिशबाजी की और हिन्दुस्तान जिन्दाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। 
मंगलवार को कस्बे से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में सैन्य कार्रवाई से लोग खुश हैं। शारदन बाजार में दिनेश प्रताप सिंह की अगुवाई में एक दर्जन युवकों ने आतिशबाजी करते हुए। भारतीय सेना का गुणगान किया। इस अवसर पर राजेन्द्र सिंह, रामबरन, मुकेश कुमार, राज कुमार, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे। भेटुआ संवाद के अनुसार युवाओं ने नौगिरवा, मुसवापुर, टिकरी, परतोष, हारीपुर आदि ग्रामीण बाजारों में सैन्य कार्रवाई का स्वागत हुआ और आतिशबाजी हुई। 


No comments:

Powered by Blogger.