Header Ads

चौकी प्रभारी रिटायर,रेलवे स्टेशन पर हुआ सम्मान समारोह

चौकी प्रभारी रिटायर,रेलवे स्टेशन पर हुआ सम्मान समारोह 
अमेठी।
आरपीएफ के चौकी प्रभारी बृजभान यादव ने गुरुवार को 40 वर्ष चार माह की सेवा के बाद अवकाश प्राप्त किया। सेवानिवृत्ति के अवसर पर अमेठी रेलवे स्टेशन के यात्री प्रतीक्षालय में विदाई एवं सम्मान समारोह का एक साथ आयोजन किया । समारोह में रेल कर्मियों ने उनकी सेवाओं की सराहना करते हुए शेष जीवन में सुखी,समृद्ध एवं दीर्घायु रहने की कामना की। सरकारी सेवा में ईमानदारी से दायित्व निर्वहन का संदेश दिया। बड़ी संख्या में रेल कर्मियों ने उन्हें उपहार भेंट किए। श्री गुरु गोविन्द सिंह जी लंगर आयोजन समिति ने बृजभान यादव को सम्मान पत्र ,शाल और म्यूजिलक क्लाक भेंटकर सम्मानित किया।
बृजभान यादव ने कहा कि चालीस साल की रेलवे की सेवा उन्होंने पंजाब और उत्तर प्रदेश राज्यों में पूरी की है। रेल प्रशासन, आरपीएफ के अधिकारियों ने साथ मातहत सिपाहियों से हमेशा अच्छा समन्वय रहा है। सरकारी सेवा में समय पालन, अनुशासन व ड्यूटी के प्रति ईमानदार रहने वाले कर्मियों को कभी भी कठिनाई नहीं होती ।
श्री गुरु गोविन्द सिंह जी लंगर आयोजन समिति की ओर से बाबा मनोहर सिंह,हरिवंश सिंह,सुनील त्रिपाठी,गुरुमीत सिंह, रामफल फौजी और राजेश यादव ने उन्हें सम्मान पत्र, अंगवस्त्र एवं उपहार भेंटकर सम्मानित किया।
समारोह की अध्यक्षता स्टेशन अधीक्षक मो शहबाज मुजफ्फर और संचालन रिजर्वेशन सुपरवाइजर के के शर्मा ने किया। समारोह को  रेल कर्मी के के सिंह ,संजय राय, अशोक यादव, डा रमेश सिंह, राजेन्द्र सिंह,शिव प्रसाद तिवारी आदि ने सम्बोधित किया। अम्बरीश मिश्र,के  एन शर्मा , आरपी बरनवाल, जे पी शुक्ला,हरीश सिंह, अनिल यादव, अंकित मिश्र आदि मौजूद रहे।

No comments:

Powered by Blogger.