Header Ads

कान्हा पशु आश्रय स्थल योजना पर शुरू हुआ काम

कान्हा पशु आश्रय स्थल योजना पर शुरू हुआ काम 
अमेठी।
जिले के नगर निकायों में अवारा और बेसहारा पशुओं को आश्रय प्रदान करने को शासन की ओर से लागू की गई कान्हा पशु आश्रय योजना पर काम शुरू हो गया है। योजना के क्रियान्वयन को सभी नगर निकाय डीपीआर तैयार कर रहे हैं। इस योजना के अन्तर्गत पशु आश्रय स्थलों के निर्माण पर 1.5 से 2 करोड़ रुपए खर्च किए जायेंगे।
डीएम शकुन्तला गौतम ने सभी अधिशासी अधिकारियों को तहसीलों से सम्पर्क कर जमीनें चिन्हित कराने के निर्देश दिए थे। नगर पालिका गौरीगंज को छोड़कर अन्य सभी नगर निकायों में जमीनों के चिन्हाकन का काम पूर्ण हो गया है। पशु आश्रय स्थलों के निर्माण को डीपीआर तैयार किया जा रहा है।
नगर पालिका से बाहर बनेगा पशु आश्रय स्थल
नगर पालिका क्षेत्र में जिले में सरकारी कार्यालयों का निर्माण होने से पशु आश्रय स्थल के निर्माण को जमीन उपलब्ध नहीं है। तहसील प्रशासन आश्रय स्थल बनवाने को जमीन की तलाश कर रहा है। तहसीलदार ने बताया कि पशु आश्रय स्थल का निर्माण नगर पालिका क्षेत्र से बाहर नजदीक के किसी गांव में कराया जायेगा।
वार्ड नं 3 में बनेगा पशु आश्रय स्थल
नगर पंचायत अमेठी का पशु आश्रय स्थल वार्ड नं 3 कटरा राजा हिम्मत सिंह में बनेगा। इस वार्ड में लगभग 6 बिस्वा क्षेत्रफल में जमीन चिन्हित की जा चुकी है। डीपीआर तैयार हो चुका है। ईओ सेवाराम राजभर ने बताया कि डीपीआर आज डीएम कार्यालय को भेजा जायेगा।

No comments:

Powered by Blogger.