166 उर्वरक बिक्री केन्द्रों पर मारे गए छापे,नौ के विरूद्ध हुई कार्रवाई

अमेठी।
डीएम शकुन्तला गौतम के निर्देश पर जिले के सभी विकासखण्डों में उर्वरक की दुकानों पर छापे मार गए। छापामार कार्रवाई में ब्लाकवार 13 अधिकारी लगाए गए थे। छापे के दौरान 166 उर्वरक बिक्री केन्द्र देखे गए। वितरण में गड़बड़ी मिलने पर नौ दुकानदारों के विरूद्ध कार्रवाई की गई है। तीन दुकानों को निलम्बित किया गया है। आधा दर्जन उर्वरक बिक्री केन्द्रों को नोटिसें जारी की गई है। छापे के दौरान इन्हौना का एक दुकानदार दुकान बन्द करके भाग गया था।
शासन की ओर से उर्वरकों के वितरण में पारदर्शिता के कड़े निर्देश के बावजूद उर्वरक विक्रेता मनमानी वितरण कर रहे हैं। उर्वरक बिक्री में दलाल भी सक्रिय है। बिक्र ी केन्द्रों से दूसरे की खतौनी के माध्यम से यूरिया की बोरियां इकट्ठा करके सुबह शाम गांवों में अधिक रेट लेकर खाद बेची जा रही है। नेवढ़िया में एक उर्वरक विक्रेता 350 रुपए प्रति बोरी की दर से यूरिया बेच रहा है। कई उर्वरक विक्रेता किसानों को रसीद भी नहीं दे रहे हैं।
गुरु वार को एक साथ 166 दुकानों पर छापे मार गए। छापे के दौरान वितरण की गडबड़ियां खुलकर सामने आई। तीन दुकानें निलम्बित कर दी गई है।
इन दुकानों पर हुई कार्रवाई : एक नजर
फर्म का नाम विक्रय स्थल
मेसर्स तिवारी फर्टिलाइजर्स दुर्गापुर
मेसर्स रामशंकर गुप्ता खाद भण्डार इन्हौना
मेसर्स मौर्या खाद भण्डार भीखीपुर
मेसर्स तिवारी फर्टिलाइजर्स लखनीपुर
मेसर्स मौर्य विजनेस सेन्टर मिखनापुर
एग्रीजंक्शन थौरी
मेसर्स यदुवंशी ट्रेडर्स पूरबगांव
मेसर्स कृषि सेवा के न्द्र मुंशीगंज
मेसर्स ओम खाद भण्डार जामो
कोट
उर्वरक बिक्री केन्द्रों का औचक निरीक्षण बन्द नहीं होगा। जो भी दुकानदार गड़बड़ी कर रहे हैं। सभी पकड़े जायेंगे। जहां से अधिक शिकायतें मिलेगी उन उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेन्स भी निरस्त किए जायेंगे।
अखिलेश पाण्डेय
जिला कृषि अधिकारी अमेठी

No comments: