Header Ads

अर्ध कुम्भ को लेकर बंद ट्रेनों के संचालन  के लिए  सपा के छात्रसभा ने सौंपा ज्ञापन
अमेठी। 
मंगलवार को समाजवादी छात्रसभा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जयसिंह प्रताप यादव की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने अर्ध कुम्भ को लेकर बंद ट्रेनों के संचालन के लिए श्रद्धालुओ की समस्याओं को लेकर रेलमंत्री एवं रेल महाप्रबंधक लखनऊ को सम्बोधित ज्ञापन स्टेशन अधीक्षक को सौंपा है। 

 जयसिंह प्रताप यादव ने कहा कि प्रयागराज में अर्धकुम्भ की तैयारी में प्रदेश सरकार जोर शोर से जुटी है वही सरकार दावा कर रही है कि श्रद्धालुओ के आवागमन की व्यवस्थाये  पूर्ण कर ली गई है, वही अमेठी से होकर प्रयाग जाने वाली सभी ट्रेने बंद है,प्रदेश सरकार की दोहरी नीति से  श्रद्धलुओं को तमाम समस्याओं का सामना करना पड़ेगा ! इस समस्यां का जल्द निस्तारण नही हुआ तो सपा नेता जयसिंह ने  आंदोलन की चेतावनी दे डाली है, इस मौके पर मनीष वर्मा अभय सिंह, आदर्श कसौधन, अरविंद यादव,सूरज पाल,आयूष त्रिपाठी,राजेश कश्यप,कपिल,जयप्रकाश,सचिन, लवकुश, रेहान, रवि,निजाम,विक्रम,सुभम, प्रशांत,अभिषेक ,अंकित,सूरज,सौरभ,प्रिंस,मोनू अबरार,राजेश, प्रफुल्ल, दानिश,अजय ,शोहेल अनुज सहित आदि लोग मौजूद रहे l

No comments:

Powered by Blogger.