बसपा सपा ने मिलकर मनाया आयरन लेडी मायावती का जन्म दिन
बसपा सपा ने मिलकर मनाया आयरन लेडी मायावती का जन्म दिन
अमेठी ।
बसपा सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती का 63 वां
जन्मदिन मुसाफिर खाना रोड पर एक मैरिज हॉल के सामने मैदान में धूमधाम से मनाया गया।
जन्म दिन समारोह समाजवादी पार्टी और बसपा के नेता एक साथ मंच पर मौजूद रहे। सभी
नेताओं ने बसपा सुप्रीमो की लम्बी उम्र की कामना करते हुए उन्हें 2019 में देश का
प्रधानमंत्री बनाने की अपील की। समारोह में जागृति जत्थे की टीम ने अम्बेडकर मिशन
और बी एस पी की उपलब्धियों पर आधारित गीत प्रस्तुत कर सपा बसपा गठबंधन की ताकत
बढाते हुए दिल्ली में बसपा की सरकार बनाने का संदेश दिया। समारोह की शुरुआत बाबा
साहब डॉ अम्बेडकर और कांशीराम के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई।
समारोह के मुख्य अतिथि मुख्य जोन इंचार्ज डा ओमप्रकाश गौतम ने पूर्व
विधायक चन्द्र प्रकाश मिश्र मटियारी बसपा जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार और सपा जिला
अध्यक्ष छोटे लाल यादव के मिलकर जन्म दिन का केक काटा। गठबंधन की लहर चलेगी दिल्ली
में सरकार बनेगी। नए नारे के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढाया। मुख्य अतिथि
डा ओमप्रकाश गौतम ने कहा कि समतामूलक समाज और कानून का राज ही बी एस पी का मिशन है।
जन्म दिन पर मायावती की लम्बी उम्र की कामना की और कहा कि देश की राजनीति तेजी से
बदल रही है। सर्वजन समाज बीएसपी के साथ है। 2019 में मायावती के प्रधानमंत्री बनने
का दावा किया। पूर्व विधायक चन्द्र प्रकाश मिश्र मटियारी ने कहा कि आयरन लेडी बहन
मायावती जैसा नेतृत्व पूरी दुनिया में नहीं है। बीएसपी की नीति सर्वजन हिताय,
सर्वजन सुखाय की है। सुश्री मायावती को पीएम बनाना इस समय देश की जरूरत है। सभा की
अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार और संचालन मंडल जोन इंचार्ज रामानंद मौर्य ने
किया। समारोह को सपा जिलाध्यक्ष छोटे लाल यादव , डा धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, किरन
सिंह , सुरेश कमल, अखिलेश शुक्ल, राजीव शुक्ला, रामलखन शुक्ल, शिव प्रताप यादव,
मुइनुददीन गामा, हरिद्वार सिंह, के के आर्य, घनश्याम गौतम, जिला पंचायत सदस्य बलराम
यादव, सपा नेता राकेश यादव, अनिल गौतम, रणवीर कोरी, राम अभिलाष बौद्ध , लक्षमण
प्रसाद आदि ने संबोधित किया। हाजी इबरार , फारूख शाह, कल्प नाथ यादव, सुरेन्द्र
बहादुर सिंह, रामफल फौजी हौसिला प्रसाद, सोहनलाल, सीताराम संजय कुमार कोरी ,
वंशीलाल गौतम महादेव मौर्य, सीताराम राम, रामबहादुर मौर्य अमरावती सविता, धनपती
देवी, ज्योति वर्मा, वचना चक्रवर्ती, राधा, कलावती बौद्ध, बीबीएफ के जिला संयोजक
शिवराम, मकबूल अहमद
, सपा के छात्रसभा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य जयसिंह प्रताप
यादव, सूबेदार राजपाल मिश्र, भैया राम यादव, छोटे लाल गौतम, लालता प्रसाद यादव,
पवन शर्मा आदि उपस्थित रहे।

No comments: