सुलतानपुर ने जीता भीखम शाह स्मारक अन्तरजनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता

अभिनव को मिला मैन आफ द मैच व मैन आफ द सीरीज का पुरस्कार
अमेठी।
ग्रामीण मिनी स्टेडियम घोरहा में चल रही भीखम शाह स्मारक अन्तरजनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता में जौनपुर और सुलतानपुर की टीमों के बीच रविवार को फाइनल मैच खेला गया। सुलतानपुर की टीम फाइनल मैच की विजेता रही। ग्रामीण अंचल के इस स्टेडियम में फाइनल मुकाबला देखने को दर्शकों की भारी भीड़ जुटी।
रविवार को फाइनल मैच में जौनपुर की टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 विकेट खोकर 93 रन बनाए। जबाब में सुलतानपुर की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट खोकर मैच को जीत लिया। तीन विकेट और 28 रन बनाने वाले खिलाड़ी अभिनव को मैन आफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया। अभिनव को मैन आफ द सीरीज का पुरस्कार मिला है। अभिनव ने इस टूर्नामेन्ट में 13 विकेट हासिल किए हैं।
समापन समारोह के मुख्यअतिथि एमएलसी दीपक सिंह के पुत्र डिम्पल सिंह ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचल में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं। उन्हें उचित अवसर व मार्ग दर्शन मिलना चाहिए। भादर की धरती की पहचान हमेशा देश प्रदेश में अच्छे खिलाड़ियों के रूप में रही है। इसी स्टेडियम में अभ्यास करके वालीबाल,कबड्डी व एथेलेटिक्स में कई खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय कीर्तिमान बनाए हैं। प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय रही टीमों के खिलाड़ियों को मुख्यअतिथि के साथ रवीन्द्र बहादुर सिंह पूर्व डीडीसी ,पूर्व प्रमुख इन्द्रबहादुर सिंह व धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने शील्ड व मेडल देकर सम्मानित किया। विजेता व उपविजेता टीम को नकद पुरस्कार भी प्रदान किए गए।
फाइनल मैच में अरूण कुमार सिंह,संजय सिंह निर्णायक की भूमिका निभाई। कमेंटेटर और स्कोरर तीर्थराज तिवारी ,आलोक सिंह और राजेन्द्र सिंह रहे।
खेल मैदान में दर्शकों के बीच सबसे अधिक संख्या किशोरों और बच्चों की रही। स्कूल बन्द होने के बाद बच्चे और टीचर शाम तक मैच का आनन्द लेते देखे गए।
जनसहयोग से हुआ पूरा आयोजन
एक सप्ताह की इस अन्तरजनपदीय प्रतियोगिता में पूरा आयोजन खेल प्रेमियों व पंचायत प्रतिनिधियों के सहयोग से हुआ है। आयोजन में खर्च हुए लगभग दो लाख रुपए आयोजन समिति ने लोगों से सहयोग लेकर जुटाए थे।

No comments: