Header Ads

15 जनवरी को मनाया जायेगा बसपा सुप्रीमों का जन्म दिन


15 जनवरी को मनाया जायेगा बसपा सुप्रीमों का जन्म दिन 

तैयारी में जुटे बसपाई 
मुंशीगंज।
15 जनवरी को बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री मायावती का जन्म दिन गौरीगंज में मनाया जायेगा। बसपा के कार्यकर्ता जन्म दिन के अवसर पर आयोजित सभा में प्रत्येक पोलिंग बूथ से समर्थकों को लाने की तैयारी में लगे हुए हैं। मुख्य जोन इंचार्ज डा ओम प्रकाश गौतम ने गुरुवार की शाम जिला कमेटी के नेताओं से जोन वार की गई बैठकों व तैयारी के बारे में जानकारी ली। 
बसपा के विधानसभा प्रभारी रामफल फौजी,मनोज कुमार व भैयाराम यादव ने शुक्रवार को कई सेक्टरों में बैठक कर कार्यकर्ताओं को सुश्री मायावती के जन्म दिन समारोह में उत्साह के साथ शामिल होने को प्रेरित किया और पार्टी की नीतियों का प्रचार किया।पूर्व जिला प्रभारी संजय कुमार कोरी,मकबूल अहमद, रामशंकर,गुरुचरन, संजय मौर्य, त्रिभुवन दत्त,राजेश कोरी,दयाराम गौतम,हरीराम,राजकुमार आदि मौजूद रहे। 


No comments:

Powered by Blogger.