Header Ads

शुरू हुए मतदाता जागरूकता के कार्यक्रम, छात्राओं ने निकाली रैली

शुरू हुए मतदाता जागरूकता के कार्यक्रम, छात्राओं ने निकाली रैली 
अमेठी।
जिले में मतदाता जागरूकता के कार्यक्रम शुरू हो गए हैं। गुरुवार को राजकीय बालिका इंटर कालेज अमेठी की छात्राओं ने रैली निकालकर नागरिकों को लोकतंत्र में मतदान के महत्व के प्रति जागरूक किया। इक्कीस जनवरों को जिले के कालेजों में निबन्ध,क्विज,स्लोगन और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को मनाया जायेगा।
गुरुवार को एसडीएम धीरेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में जीजीआईसी की छात्राओं ने कालेज से रैली निकालकर नगर भ्रमण किया। रैली के दौरान छात्राओं ने नारे लगाकर लोकतंत्र में मतदान के महत्व को फोकस किया। स्वस्थ और सशक्त लोकतंत्र के निर्माण को लालच और शराबखोरी से दूर रहते हुए शतप्रतिशत मताधिकार के प्रयोग को प्रेरित किया। रैली में जीजीआईसी की प्रिसिंपल डा फूलकली गुप्ता ,उ प्र लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष दयाशंकर शुक्ल आदि मौजूद रहे। 

No comments:

Powered by Blogger.