Header Ads

नौनिहालों ने बढ़ाई तिरंगे की शान,शिक्षकों ने किया सम्मान

नौनिहालों ने बढ़ाई तिरंगे की शान,शिक्षकों ने किया सम्मान 

सत्तरवें गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर से ग्रामीण अंचल तक विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रभातफेरी व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में तिरंगें की शान बढ़ाने वाले बच्चों को विद्यालयों के प्रबन्धकों व प्रधानाचार्यों ने पुरस्कार प्रदान कर उनका मनोबल बढ़़ाया।  जिले के सभी विद्यालयों में सुबह 10 बजे से दो बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
गुरुकुल ज्ञान एकेडमी व बचपन प्ले स्कूल के बच्चों ने प्रभातफेरी निकालकर नगर भ्रमण किया और तिरंगे की शान बढ़ाई। बच्चों की प्रभातफेरी देखकर बाजार में लोग प्रदर्शन की तारीफ करते देखे गए। भोलावती गिरधारी शिक्षण संस्थान गिरधारी नगर मवई में 70वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। अवकाश प्राप्त प्रअ रामहर्ष ने ध्वजारोहण किया। बच्चों की  ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। ग्राम प्रधान असलम ने बच्चों के उत्साह को देखते हुए मिष्ठान व पुरस्कार वितरण को 1100 रुपए प्रदान किये। विद्यालय के संस्थापक अवकाश प्राप्त प्र अ हौसिला प्रसाद बौद्ध ने सभी अतिथियों का स्वागत सम्मान किया। कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को पुरस्कार प्रदान कर उनका मनोबल बढ़ाया। कार्यक्रम का संचालन प्र अ विजय कुमार ने किया। स्कूल की प्रबन्धक रामप्यारी , ग्राम प्रधान दयाराम बौद्ध, मीरा मौर्या, प्रियंका वर्मा, शीला प्रजापति, सविता साहू,अनिल कुमार, राममिलन, राम प्रसाद,तुलसीराम आदि मौजूद रहे। सरयू देवी सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कालेज में बैंक आफ बड़ौदा के शाखा प्रबन्धक शैलेन्द्र कु मार गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। समारोह को अनन्त विक्रम सिंह,राज कुमार, पारसनाथ कनौजिया,प्रेमचन्द्र माहेश्वरी,अरविन्द पाण्डेय, संजय सोनी, रमेश घई आदि ने सम्बोधित किया।
महाराजा अग्रसेन बालिका इंटर कालेज में कल्पनाथ ने ध्वजारोहण किया। सेन्ट मैरीज पब्लिक स्कूल में आयोजित समारोह में अनन्त विक्रम सिंह मख्यअतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रबन्धक पीजे थामस ने तिरंगा फहराया। जीजीआईसी अमेठी,शिव प्रताप इंटर कालेज,आरपीराय विद्या मंदिर इंटर कालेज,अमेठी पब्लिक स्कूल,मोती लाल पब्लिक स्कूल,सरस्वती ज्ञान मंदिर,रानी सुषमा देवी महिला कालेज आदि शिक्षण संस्थानों में भी गणतंत्रण दिवस का पर्व धूमधाम से मनाया गया।
मदरसा ताजुल उलूम टीकरमाफी में प्रधान प्रतिनिधि रवीन्द्र प्रताप सिंह ने झण्डारोहण किया। बच्चों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। प्रबन्धक मंसूर अहमद ने सभी अतिथियों का स्वागत सम्मान किया।
ग्रामीण मिनी स्टेडियम घोरहा में प्रधान प्रतिनिधि रवीन्द्र बहादुर सिंह ने तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण के बाद सभी खिलाड़ी बच्चों और युवाओं को मिष्ठान वितरित किया गया। उ प्रा वि भादर प्रथम में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता हरिमूर्ति सिंह मुख्यअतिथि के रूप में शामिल हुए। स अ राजीव पाल ने बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए। कार्यक्रम का संचालन इंप्रअ संजीव कुमार ने किया। प्र अ देवांशु सिंह, विजय प्रताप यादव,कौशलेन्द्र सिंह, सुभद्रा यादव, लालती देवी, शिव करन गुप्ता, शिल्पी सिंह आदि मौजूद रहे।

No comments:

Powered by Blogger.