Header Ads

तिरपाल के नीचे तैयार किया लंगर

तिरपाल के नीचे तैयार किया लंगर 
अमेठी।
सर्द मौसम में भी श्री गुरु गोविन्द सिंह लंगर आयोजन समिति की ओर से पटना साहिब जाने वाले यात्रियों को लंगर वितरण जारी है। बुधवार को बारिश होने के कारण सेवादारों ने बाबा मनोहर सिंह के साथ तिरपाल लगाकर लंगर तैयार किया। रेलवे स्टेशन पर सिक्ख संगतें पंजाब मेल टे्रन से नीचे उतर लंगर प्राप्त करते देखी गई।
बुधवार को सरस्वती ज्ञान मंदिर के बच्चों ने लंगर बनाने में सहयोग किया। लंगर वितरण में गुरुमीत सिंह ,राजेश यादव, सूबेदार रामफल फौजी,अंकित मिश्र,ललित,विजय कुमार,राजकिशोर,सुनील त्रिपाठी आदि ने अपनी सेवाएं दी।

No comments:

Powered by Blogger.