Header Ads

विवेकानन्द जयन्ती पर हुए कई कार्यक्रम,शिक्षकों ने बच्चों को दी जीवन दर्शन की जानकारी


विवेकानन्द जयन्ती पर हुए कई कार्यक्रम,शिक्षकों ने बच्चों को दी जीवन दर्शन की जानकारी 

गौरीगंज।
स्वामी विवेकानन्द की जयन्ती पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने अमेठी स्थित संघ कार्यालय पर जयन्ती मनाई । डा अम्बेडकर स्टेडियम में पौधरोपण हुआ। नेता जी सुभाष चन्द्र बोस यूथ बिग्रेड ने विचार गोष्ठी का आयोजन किया।
शनिवार को स्वामी विवेकानन्द की जयन्ती पर स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। शिक्षकों ने स्वामी जी के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद बच्चों को उनके जीवन दर्शन के बारे में जानकारी दी। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ कार्यालय पर जिला प्रचारक विनीत के संयोजन में हुए कार्यक्रम में स्वामी विवेकानन्द के जीवन दर्शन पर विस्तार से संवाद हुआ।
नेता जी सुभाष चन्द्र बोस यूथ बिग्रेड ने राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में जयन्ती मनाई। विचार गोष्ठी में स्वामी विवेकानन्द की ओर से भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म के प्रति किए गए कार्यों पर विस्तार से चर्चा हुई। गंगेश जयहिन्द ने कहा कि विवेकानन्द ऐसे प्रथम भारतीय थे,जिनके विचार और आध्यात्मिक ज्ञान को संसार के सभी देशों ने स्वीकार किया है। अमेरिका के शिकागों शहर में विश्व धर्म सम्मेलन में दिया गया उनका व्याख्यान भारत को हमेशा ताकत प्रदान करता रहेगा। श्यामल विश्वास,मक्खनलाल मोदनवाल,किरन गुप्ता,अकील अहमद,यशोदा गुप्ता,विशाल अग्रहरि आदि मौजूद रहे।
मंुशीगंज संवाद के अनुसार एचएएल स्कूल व रानी सुषमा देवी बालिका इण्टर कालेज में विवेकानन्द की जयन्ती मनाई गई।
भेटुआ संवाद के अनुसार शिव दुलारी महिला कालेज में शिक्षकों व छात्राओं ने विवेकानन्द के चित्र पर माल्यार्पण किया। एनएसएस की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
भादर संवाद के अनुसार उच्च प्राथमिक विद्यालय भादर प्रथम ,द्वितीय,रानी लक्ष्मी बाई बालिका इण्टर कालेज और आसल देव महाविद्यालय पीपरपुर में विवेकानन्द क ी जयन्ती पर कार्यक्रम हुए।
विवेकानन्द की जयन्ती पर स्टेडियम में हुआ पौधरोपण
गौरीगंज।
स्वामी विवेकानन्द की जयन्ती के अवसर पर डा भीम राव अम्बेडकर स्टेडियम में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अवकाश प्राप्त स्टेशन अधीक्षक और पर्यावरण सेवी टीपी सिंह और जिला क्रीड़ा अधिकारी विमला सिंह ने परिसर में पौधरोपण किया।
स्टेडियम परिसर में नीम बरगद,पाकड़,जामुन व पीपल के 40 पौध लगाए गए। पौधरोपण के बाद विचार गोष्ठी में स्वामी विवेकानन्द के जीवनदर्शन पर विस्तार से संवाद हुआ। टीपी सिंह ने हास्टल के छात्रों को स्वाध्याय करने और रचनात्मक कार्यों से जुड़ने को प्रेरित किया। बाल रोग विशेषज्ञ डा सुधाकर सिंह, जीजीआईसी की प्रिसिंपल डा फूलकली गुप्ता,समरजीत सिंह,निर्भय सिंह आदि मौजूद रहे।


No comments:

Powered by Blogger.