Header Ads

अमेठी में हुआ बार एशोसिएशन का शपथग्रहण समारोह

अमेठी में हुआ बार एशोसिएशन का शपथग्रहण समारोह 

अमेठी।
गुरुवार को अमेठी बार एशोसिएशन की ओर से वादकारी भवन के शिलान्यास और गई कार्यक ारिणी का का शपथ ग्रहण समारोह एक साथ आयोजित हुआ। राज्य सभा सदस्य अशोक बाजपेयी समारोह में मुख्यअतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने वादकारी भवन के निर्माण को पांच लाख रुपए प्रदान करने की घोषणा की और एशोसिएशन की सुविधाओं के विस्तार को हर सम्भव मदद का भरोसा दिया। अशोक बाजपेयी ने कहा कि अधिवक्ता समाज के सजग प्रहरी के रूप में काम करते हुए जनता के दु:खदर्द को दूर करने में अपना योगदान करें। केन्द्र की मोदी सरकार का गुणगान किया और कहा कि नरेन्द्र मोदी ऐसे पहले पीएम हैं, जो देश की जनता की सेवा में 24 घंटे काम करते हैं।
बार एशोसिएशन के अध्यक्ष बब्बन सिंह और सचिव शिवमूर्ति तिवारी ने अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। समारोह को विधायक प्रतिनिधि अनन्त विक्रम सिंह,एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन दयाशंकर शुक्ल,सदाशिव पाण्डेय आदि ने सम्बोधित किया। समारोह का संचालन गिरिजाशंकर शुक्ल ने किया। एसडीएम डीपी सिंह,तहसीलदार सी पी सिंह,अरविन्द कुमार सिंह,कल्लू,अवकाश प्राप्त सीओ पवन कुमार सिंह,राजेन्द्र सिंह,मो कुद्दूस खां,रमेश बहादुर सिंह,दिनेश सिंह,उपेन्द्र शुक्ल,चन्द्रकेतु श्रीवास्तव, ओम प्रकाश मिश्र,धर्मेन्द्र नाथ शुक्ल,प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह आदि मौजूद रहे।


No comments:

Powered by Blogger.