Header Ads

फाइनल में भिडेंगी सुलतानपुर और जौनपुर की टीमें

फाइनल में भिडेंगी सुलतानपुर और जौनपुर की टीमें 
अमेठी।
ग्रामीण मिनी स्टेडियम घोरहा में चल रही भीखम शाह स्मारक अन्तरजनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता में जौनपुर और सुलतानपुर की टीमें फाइनल में पहुंच गई हैं। फाइनल मैच आज खेला जायेगा।
पूर्व प्रमुख इन्द्रबहादुर सिंह ने शनिवार को जौनपुर और मिर्जापुर के बीच हुए पहले सेमी फाइनल मैच का उद्घाटन किया। मिर्जापुर की टीम ने टास जीता और पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। मिर्जापुर ने 7 विकेट पर 163 रन बनाए। प्रिंस पाल ने 49 और मनीष ने 34 रनों की पारी खेली। जबाब में जौनपुर के खिलाड़ियों ने 4 विकेट पर 166 रनबनाकर जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया। अवनीश ने शानदार 54 रन बनाए। विनोद ने अपनी टीम की जीत में 38 रन जोड़े।
दूसरा सेमी फाइनल सुलतानपुर और इलाहाबाद के बीच हुआ। भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष हरिनाम सिंह और महामंत्री विषुव मिश्र ने मुख्य अतिथि के रूप में मैच की शुरूआत की। सुलतानपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 108 रन बनाए। स्वप्निल ने 42 रनों की पारी खेली। जबाब में इलाहाबाद की टीम लक्ष्य नहीं हासिल कर पाई और 105 रनों पर ही आल आउट हो गई।
खेल मैदान में दर्शकों के बीच सबसे अधिक संख्या किशोरों और बच्चों की रही। स्कूल बन्द होने के बाद बच्चे और टीचर शाम तक मैच का आनन्द लेते देखे गए।

No comments:

Powered by Blogger.