Header Ads

गोमांस के साथ पांच लोग गिरफ्तार


गोमांस के साथ पांच लोग गिरफ्तार 
अमेठी।
पीपरपुर पुलिस द्वारा 55 किलो गोमांस के साथ पांच अभियु्क्तों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देशन एंव अपर पुलिस अधीक्षक बी०सी० दूबे के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी पियूष कान्त राय के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक श्यामसुन्दर  हमराहियों के बाबूगंज बाजार मे मौजूद थे। इसी बीच मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम ज्ञानीपुर से दो मोटर साईकिल पर पांच व्यक्ति गोमांस बेचने हेतु समीगंज की तरफ जा रहे है। इस सूचना पर ज्ञानीपुर रोड पुलिया के पास से दोनों मोटर साईकिल सवारों को पकड़ लिया गया। यूपी 44 AD 4552 (पैशन प्रो) पर सवार दो व्यक्तियो से नाम पता पूछने पर एक ने अपना नाम मुकीम तथा दूसरे ने शंकर बताया। मोटरसाइकिल पर रखी एक बडी पालीथीन की तलाशी से गोमांस रखा मिला तथा दूसरी मोटर साईकिल सुपर स्पेलेन्डर यूपी 44 J 0282 पर बैठे तीन व्यक्तियो से नाम पता पूछने पर एक ने अपना नाम पुनवासी, दूसरे ने मोईन अहमद तथा तीसरे ने कपिल देव बताया। जिनकी तलाशी लेने पर मोटर साइकिल की डिग्गी मे एक एक किलो की पालीथीन मे गोमांस रखा हुआ तथा दो बडी बडी पालीथीन मे रखकर गो मांस हाथ में लटकाये थे, कुल 55 kg गोमांश बरामद हुआ। गिरफ्तारी करने वाली टीम की अगुवाई प्रभारी निरीक्षक
श्यामसुन्दर ने की। उनके साथ उ०नि० रोहित शुक्ला, उ०नि० जितेन्द्र कुमार, का0 मतलूब अहमद की प्रमुख भूमिका रही।

No comments:

Powered by Blogger.