Header Ads

ग्राम प्रधान का निधन,लोगों ने जताया शोक


ग्राम प्रधान का निधन,लोगों ने जताया शोक
अमेठी।
लोहरता की ग्राम प्रधान राधा श्रीवास्तव के निधन पर पंचायत प्रतिनिधियों और मीडिया कर्मियों ने शोक व्यक्त किया है। वरिष्ठ पत्रकार और हिन्दुस्तान अखबार के जिला संवाददाता रहे अरविंद श्रीवास्तव की पत्नी लोहरता की ग्राम प्रधान थी।
बुधवार को मुंशीगंज में ह्रदयगति रुकने से उनका निधन हो गया। गुरुवार को सुबह बडी संख्या में लोग लोहरता पहुंचे और दिवंगत आत्मा की शांति को ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संवेदना व्यक्त की। ब्लाक प्रमुख परशुराम, प्रधान प्रतिनिधि त्रिभुवन दत्त, अनिल पांडेय ,कांग्रेस नेता धर्मेन्द्र शुक्ल, बसपा के विधानसभा प्रभारी राम फल फौजी, पूर्व प्रमुख घनश्याम चौरसिया ,प्रदीप कुमार त्रिपाठी ,संतोष कुमार श्रीवास्तव ,सूर्य प्रकाश शुक्ल ,अम्बरीष मिश्र, तारकेश्वर मिश्र, पिंटू यादव, विनोद कुमार पाण्डेय, रमेश श्रीवास्तव, गिरिजा शंकर शुक्ल आदि ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।



No comments:

Powered by Blogger.