Header Ads

अति पिछड़ों ने भरी हुंकार - पिछड़ों के आरक्षण का बंटवारा करे सरकार

अति पिछड़ों ने भरी हुंकार - पिछड़ों के आरक्षण का बंटवारा करे सरकार 

जननायक कर्पूरी ठाकुर जयन्ती सप्ताह के क्रम में मंगलवार को महापद्मनन्द बेलफेयर आर्गनाईजेशन ने रामलीला मैदान अमेठी में ‘अति पिछड़ा जगाओ सम्मेलन ’का आयोजन किया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में जुटे अति पिछड़ी जातियों के नेताओं ने कर्पूरी ठाकुर फार्मूले पर पिछड़ी जातियों को संविधान प्रदत्त आरक्षण के बंटवारे की जोरदार मांग की। सम्मेलन में वक्ताओं ने कर्पूरी ठाकुर के संघषार्ें को फोकस करते हुए अतिपिछड़ी जातियों के हक-अधिकार के मामले में सभी दलों को निशाने पर लिया।
मुख्यअतिथि जनवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश ठाकुर ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने बिहार में सबसे पहले आरक्षण लागू किया था। क र्पूरी ठाकुर देश में गरीबी-अमीरी की खांई को पाटना चाहते थे। बाबा साहब डा अम्बेडकर ने गोलमेज क्रोंफेस में अंग्रेजों के सामने भारतीय समाज की सच्चाई बताई थी। डा अम्बेडकर ने भारतीय संविधान में जो व्यवस्थाएं दी थी, उसी के अनुरूप आजादी के बाद पिछड़ी जातियों की शासन प्रशासन में हिस्सेदारी को कई आयोग गठित किए गए। केन्द्र में बनी अब तक की सभी सरकारों ने अतिपिछड़ी जातियों के साथ धोखा किया है और इन्हें वोट बैंक के रूप में बनाए गए रखने की कोशिश की है। अतिपिछड़ी जातियां संगठित होकर अपनी लड़ाई खुद लड़ें, तभी उनका भला होगा।
ओम प्रकाश ठाकुर ने सवाल किया कि जब देश के सात राज्यों में अतिपिछड़ी जातियों का आरक्षण अलग हो गया है, तो यूपी में क्यों नहीं? अतिपिछड़ों के आरक्षण का बंटवारा आसानी से नहीं होने वाला। कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ,राज्य सरकार में बैठकर रोज मांग कर रहे हैं,सरकार उनकी एक भी बात नहीं सुन रही है।
अमेठी के के ईओ सेवाराम राजभर ने सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए नन्द वंश के इतिहास की जानकारी दी और कहा कि तत्कालीन भारतीय इतिहाकारों की भेदभाव पूर्ण लेखनी के कारण बहुसंख्यक समाज का इतिहास लम्बे समय तक दबा रहा है।
सम्मेलन की शुरूआत कर्पूरी ठाकुर और महापद्मनन्द के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। राजमणि शर्मा और घनश्याम शर्मा ने अतिथियों का स्वागत सम्मान किया। सम्मेलन में कांग्रेस,सपा,बसपा और भाजपा से जुडे़ अतिपिछड़ी जातियों के सभी नेता शामिल हुए।
सम्मेलन को रामभुवाल कश्यप,जयसिंह प्रताप यादव,चौधरी जगन्नाथ शर्मा, हनुमान प्रसाद ,सपा नेता रामजी मौर्य,श्री नाथ यादव,धर्मपाल शर्मा,चौधरी सीताराम,धर्मराज पाल आदि ने सम्बोधित किया। मदनलाल साहू,सन्तराम प्रजापति,महावीर कश्यप,बृजेन्द्र शर्मा,संतोष शर्मा आदि मौजूद रहे।

No comments:

Powered by Blogger.