Header Ads

विद्या मंदिर इंटर कालेज में हुआ विदाई समारोह

विद्या मंदिर इंटर कालेज में हुआ विदाई समारोह 

अमेठी।
गुरुवार को सरयू देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में कक्षा 12 की छात्राओं के सम्मान में जूनियर छात्राओं की ओर से विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
आरआरपीजी कालेज के प्रिसिंपल डा त्रिवेणी सिंह, कालेज के प्रबन्धक प्रेमचन्द्र माहेश्वरी और डा अजय अग्रहरि ने छात्र- छात्राओं को रचनात्मक कार्यों से जुडे़ रहकर कैरियर निर्माण करने और अश्लील साहित्य और संगीत से बचने के संदेश दिया। डा त्रिवेणी सिंह ने कहा कि भारत में नारियों का स्थान हमेशा सर्वोच्च रहा है। कार्यक्रम का संचालन संजय सोनी ने किया। प्रधानाचार्य अरविन्द पाण्डेय ने अतिथियों के प्रति आभार जताया। समारोह में 300 छात्राएं शामिल हुई।

No comments:

Powered by Blogger.