हेल्पडेस्क पर मिली 337 शिकायतें
हेल्पडेस्क पर मिली 337 शिकायतें
फसल ऋण मोचन योजना
लास्ट डेट को एनआईसी में जुटी किसानों की भीड़,150 शिकायतें आई
अमेठी।
फसल ऋण मोचन योजना के अन्तर्गत सोमवार को एनआईसी में हेल्पडेस्क पर बड़ी संख्या में किसानों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराई। अंतिम तारीख को कुल 150 शिकायतें प्राप्त हुई है। कर्जमाफी के बारे में सोशल मीडिया पर उड़ती खबरों से अधिकारी परेशान हैं।
कर्जमाफी के लाभ से वंचित एनपीए और नान एवं पीएए किसानों की आफ लाइफ शिकायतें प्राप्त करने को हेल्पडेस्क 7 जनवरी को खोली गई थी। सोमवार को सुबह 10 बजे से ही किसान एनआईसी पहुंचने लगे और शिकायतें 5 बजे तक दर्ज कराइंर्।
हेल्पडेस्क पर कुल 337 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। बड़ी संख्या में अपात्र किसानों ने भी अपनी शिकायतें दर्ज कराई है। तमाम किसानों ने निर्धारित प्रारूप पर आधी अधूरी सूचनाएं भी उपलब्ध कराई हैं। कई किसानों ने बताया कि शिकायत दर्ज कराने में बैंक कर्मियों ने उनका सहयोग नहीं किया। इसीलिए फार्म भरने में कठिनाई आ रही है।
कोट
प्राप्त शिकायतों का सत्यापन एक सप्ताह के भीतर कराया जायेगा। पात्र किसानों को कर्जमाफ करने का निर्णय डी एल सी की बैठक में होगा। कर्जमाफी को फिर से सर्वे कराने की झूठी खबरों से किसान भ्रमित हैं।
अखिलेश पाण्डेय
जिला कृषि अधिकारी अमेठी

No comments: