शिक्षा निदेशक के हाथों सम्मानित हुए सालेहा व अरूणेश

अमेठी।
बेसिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लास स्थापित करने तथा शिक्षण में सूचना तकनीक का बेहतर प्रयोग करने के लिए जनपद के दो शिक्षकों को राज्य स्तरीय सम्मान मिला है। पूर्व मा शि संघ ने जिले का गौरव बढ़ाने वाले दोनों शिक्षकों को बधाई दी है। अगले सप्ताह सम्मान समारोह भी आयोजित किया जायेगा।
शिक्षा निदेशक बेसिक सर्वेन्द्र विक्रम बहादुर सिंह ने 12 जनवरी को विद्या भवन लखनऊ में प्रदेश के 76 शिक्षकों को पुरस्कृत किया था। इन शिक्षकों में जनपद के दो शिक्षक भी शामिल हैं। विकासखण्ड जगदीशपुर के प्राथमिक माडल विद्यालय कमरौली की प्र अ सालेहा खातिर जमा और संग्रामपुर के प्राथमिक माडल विद्यालय मधुपुर के प्रअ अरूणेश कुमार सिंह को सम्मानित होने का गौरव प्राप्त हुआ। पूर्व मा शि संघ ने शिक्षकों की उपलब्धि पर हर्ष जताया है। जिलाध्यक्ष अब्दुल रसीद व महामंत्री रमाकान्त मौर्य ने बताया कि अगले सप्ताह सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा।

No comments: